Weather Alert:आज झारखंड के इन 9 जिलों में कहर बरपायेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Weather Alert:आज झारखंड के इन 9 जिलों में कहर बरपायेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, गढ़वा, हजारीबाग,पलामू में कडाके की ठंड पड़ रही है आलम यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले कुछ दिनों में झारखंड का तापमान और गिरेगा जिससे लोगों की हालत खराब हो सकती है.

    बर्फीली हवा लोगों की हांड कांपा रही है

    ठंड का कहर पुरे झारखंड पर देखने को मिल रहा है जहां बर्फीली हवा लोगों की हांड कांपा रही है. शाम होते ही लोग घर में दुबक जा रहे है वही सुबह कोहरा की वजह से लोगों को वाहन चलाने में भी दिक्कत आ रही है.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले कुछ दिनों के अंदर और कड़ाके की ठंड झारखंड में पड़ने वाली है जिससे लोगों को सावधान रहना है.

    इन 9 जिलों में कहर बरपायेगी ठंड

    आज पुरे झारखंड में ठंड का कहर देखा जाएगा लेकिन ख़ास तौर पर शीतलहरी और कोहरा का प्रकोप कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, गढ़वा, हजारीबाग, रांची व पलामू में देखने को मिलेगा जिससे बचकर रहना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर यहां का तापमान 6 से 7 डिग्री तक जा सकता है.

    अगले 24 घंटे के दौरान और एक डिग्री चढ़ेगा पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो अधिकतम और नवीनतम तपमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि हुई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरन झारखंड के अधिकारी नवीनतम तपमान में और एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11'डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news