Weather Alert:झारखंड में कहर बरपाने लगी शीतलहरी, अगले 24 घंटे के लिए इन 6 जिलों में अलर्ट जारी

    Weather Alert:झारखंड में कहर बरपाने लगी शीतलहरी, अगले 24 घंटे के लिए इन 6 जिलों में अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जिस तरीके से नवंबर की शुरुआत में ही गर्मी पड़ रही थी उससे लोगों को अंदाज़ा नहीं था कि इस बार ठंड पड़ने वाली है लेकिन नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में ही ठंड झारखंड में पड़ने लगी है.आलम यह है कि राजधानी  समेत राज्य के कई जिलों में तापमान गिर रहा है जिसकी वजह से लोगों को हांड कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है.वही अचानक बदलते मौसम की वजह से लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है.कुल मिलाकर कहे तो झारखंड में अब ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है.

    अगले 24 घंटे के लिए इन 6 जिलों में अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है इन जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिला शामिल है मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सावधान रहने के लिए हिदायत दी है.आईएमडी के अनुसार, यह चेतावनी 11 नवंबर की सुबह 8:30 बजे से 12 नवंबर की सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.मौसम विभाग ने सुबह 7:00 बजे के पहले लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है.

    पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर

    मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से वहां की बर्फीली हवाएं झारखंड और अन्य राज्यों में भी इसका असर दिख रहा है जिसकी वजह से ठंड पड़ रही है.मौसम विभाग का कहना है कि घर के बच्चों और बुजुर्गों पर खास ख्याल रखें.

    आने वाला अगले 24 घंटे में और गिरेगा झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 1 सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तपमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में कोई भी बदलाव नहीं आया है लेकिन आने वाले अगले 24 घंटे में और एक डिग्री गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना से जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची के अधिकतम तापमान 24 डिग्रीपढ़े अपने जिले का टैपमैन टैपमैन सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news