Weather Alert: ठंड ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों के अंदर 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, पढे IMD का अपडेट

    Weather Alert: ठंड ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों के अंदर 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, पढे IMD का अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कुहासा देखने को मिल रहा है. वहीं रात को लोग कडाके की ठंड महसूस कर रहे है.पिछले तीन-चार दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड लग रही है.वही ठंडी हवा लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में और दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.जिससे अब भीषण ठंड झारखंड में पड़ेगी.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. सुबह के समय हल्का कुहासा तो वहीं दोपहर के समय धूप खिलेगी.वही धूप के साथ-साथ हल्की फुल्की हवा भी चलती रहेगी जिससे लोगो को सिहरन महसूस होगी.वही शाम होते ही लोगों को ठंड लगने लगेगी. वहीं रात को कडाके की ठंड पड़ेगी.मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार के दिन से झारखंड में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाएगा जिससे लोगों को सावधान रहना है.

    अगले 24 घंटे में और गिरेगा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाए अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तो वहीं न्युनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.आने वाले अगले दो दिनों के अंदर और गिरावट की संभावना है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची के अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news