Weather Alert: झारखंड में ठंड का कहर! 9.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, इन जिलों में आज से चलेगी शीतलहर

    Weather Alert: झारखंड में ठंड का कहर! 9.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, इन जिलों में आज से चलेगी शीतलहर

    टीएनपी डेस्क (TN DESK):झारखंड से पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात परिसंचरण का असर खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी झारखंड में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है.लगातार गिर रहे अधिकतम तापमान की वजह से अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. झारखंड का पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. जिसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

    आज और कल से चलेगी शीतलहर

    वही आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है.यानि आज भी सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं दोपहर के समय धूप खिलेगी, वही ठंडी हवाएं कनकनी को बढ़ा देगी. रात को भी कडाके की ठंड पडेगी.मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार और शनिवार के दिन कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है.

    9.5 डिग्री पहुंचा न्युनतम तापमन

    वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज शुक्रवार के दिन सुबह कोहरा छाया रहेगा तो वही दोपहर होते होते मौसम साफ हो जाएगा. अधिकतम पारा 22 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. झारखंड के लोगों को शीतलहर से सावधान रहने की जरूरत है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के कांके की बात करें तो यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग की ओर से 15 दिसंबर तक पूर्वानुमान जताया गया है, राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news