Weather Alert: भारी बारिश से जलमग्न हुई राजधानी,आज संथाल परगना के इन जिलों में अलर्ट जारी

    Ranchi, Jharkhand
    Weather Alert: भारी बारिश से जलमग्न हुई राजधानी,आज संथाल परगना के इन जिलों में अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रविवार को राजधानी रांची पूरी तरह से पानी पानी हो गई. दोपहर 2:00 बजे के बाद अचानक से मौसम का मिजाज बदला और 2:00 बजे से 3:00 बजे तक लगातार तेज बारिश हुई. करीब 1 घंटे में ही 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. जिससे पूरी राजधानी जलमग्न हो गई. वही रुक रुककर बीच-बीच में बारिश होती रही. आलम यह था कि लोगों के घुटनों भर पानी. सड़क पर भर गया जल जमाव की वजह से लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वहीं आज यानी सोमवार के दिन झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन रहा है जिसका असर 25 जून तक झारखंड में प्रभावी रूप से देखने को मिलेगा. अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 25 जून तक पूरे झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    आज संथाल परगना में दिखेगा भारी बारिश का असर

    वही आज यानि 23 जून को संथाल परगना के जिलों में बारिश का असर देखा जाएगा. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है 24 और 25 जून को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, सिमडेगा भारी बारिश हो सकती है जिससे लोगों को सचेत रहना है.

    पढ़े कोल्हान का मौसम

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई है वही उमस वाली गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया. हालांकी दिन भर कड़ी धूप नहीं खिली लेकिन तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news