Weather News : झारखंड में अगले दो दिनों के नरमी के बाद फिर से चढ़ेगा पारा, देखिए इन जिलों में आज क्या रहेगा तापमान

    Weather News : झारखंड में अगले दो दिनों के नरमी के बाद फिर से चढ़ेगा पारा, देखिए इन जिलों में आज क्या रहेगा तापमान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मौसम विभाग की ओर से लगातार झारखंड के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया जा रहा है, लेकिन मौसम भी आंख मिचौली खेलने की मूड में है. बुधवार को मौसम विभाग की ओर से झारखंड में और दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई थी. यानी 24 मई तक झारखंड में बारिश की संभावना थी, लेकिन फिर से मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसमें मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में 4 दिनों तक और देखने को मिलेगा. 

    आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में होगी बारिश

     वहीं  झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में गरज के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई. वही सबसे अधिक वर्षा की बात की जाए तो साहिबगंज में 113 मिली मीटर वर्षा हुई. वही सबसे अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज का 41.6 रहा. वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.5 रहा.आज गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

     4 दिनों  और रहेगा बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर

     मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो उनका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवात यानी साइक्लोनिक डिप्रेशन बना हुआ है. वह झारखंड में दो दिनों तक रहेगा, लेकिन आने वाले चार दिनों तक इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा,यानी पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात देखा जा सकता है. वही आनेवाले दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा.

     पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

     वहीं मौसम विभाग की माने तो आज भी बुधवार की तरह ही चार जिले यानी लोहरदगा, गढ़वा, पलामू और चतरा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना है. वही इन जिलों में वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके साथ ही इन जिलों में लोगों को तेज हवाएं से बचकर रहने की जरूरत है, क्योंकि आज इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. 

    पढ़ें जिलो का संभावित तापमान 

    आज झारखंड के जिलों की संभावित तापमान की बात की जाए तो आज जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा,गिरिडीह, धनबाद, दुमका और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा लातेहार में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news