साहिबगंज के सबडहरा अंडरपास में जलभराव बना आफत, घुटनों तक पानी से गुजर रहे लोग

    साहिबगंज के सबडहरा अंडरपास में जलभराव बना आफत, घुटनों तक पानी से गुजर रहे लोग

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के मालदा रेलखंड पर स्थित कल्याणचक रेलवे स्टेशन के समीप बना सबड हरा अंडरपास इन दिनों आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है.अंडरपास में लगातार पानी जमा रहने से आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठि नाइयों का सामना करना पड़ रहा है.स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को मजबूरी में घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-80 पर विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अंडरपास में भरे पानी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, ग्रामीण व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं कि आने- जाने वाले यात्री विकास की गंगा में डुबकी लगाने को मजबूर है.

    जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं

    बताया जा रहा है कि बारिश के बाद अंडरपास में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है. इससे छोटे वाहन चालकों,बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है.कई बार वाहन फंसने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है.स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन और संबंधित वि भाग से जल्द समाधान की मांग की है.लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए अंडरपास का लाभ तभी मिलेगा,जब जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी.

    ग्रामीणों ने दी चेतावनी

    आगे ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.वहीं राहगीरों ने भी अंडर पास की स्थिति सुधारने और नियमित सफाई कराने की मांग उठाई है,ताकि लोगों को सुर क्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News