एक ओर पानी की किल्लत, वहीं दूसरी ओर लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

    एक ओर पानी की किल्लत, वहीं दूसरी ओर लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो के कुमरूम बस्ती के मुहाने पर मानगो पेयजल की सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. यह पानी बर्बादी का मामला पन्द्रह दिनों से चल रहा है. स्थानीय लोगों को बहुत कम मात्रा में पानी मिल रहा है और जो भी पानी मिल रहा है, वह पाइप फटा होने कारण गंदा और बदबूदार है. स्थानीय लोग इस गंभीर मामले की शिकायत मानगो नगर निगम और पेयजल स्वच्छता विभाग में प्रतिदिन करते हैं. पर किसी ने भी इस गंभीर मामले में संज्ञान नहीं लिया. थक हारकर स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले से अवगत कराया.

    भाजपा नेता ने ये कहा

    मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम और पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में केवल बड़े-बड़े अक्षरों में जल ही जीवन है लिखा हुआ है. लेकिन यहां 15 दिनों से पानी की बर्बादी हो रही है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. पानी की बर्बादी होने के कारण कुमरूम बस्ती के ऊपर टोला, इंदिरा कॉलोनी, पारडीह और समता नगर में पानी की सप्लाई आवश्यकता से कम हो रही है और गंदा और बदबूदार पानी लोगों को मिल रहा है. भाजपा नेता विकास सिंह ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत अविलंब कराने को कहा. मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, विजय महतो, लक्ष्मण महतो, संदीप शर्मा, गोपाल यादव, सुशील महतो, सुनील महतो, अजय महतो, मानिक महतो, खखन महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news