गर्मी की छुट्टियों में करना चाहते हैं जयपुर-अजमेर की सैर, रांची से शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन, चेक करें समय सारणी

    गर्मी की छुट्टियों में करना चाहते हैं जयपुर-अजमेर की सैर, रांची से शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन, चेक करें समय सारणी

    रांची(RANCHI): गर्मियों की छुट्टियों में आप अगर दिल्ली और अजमेर घूमना चाहते हैं तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि, भारतीय रेलवे ने झारखंड से दो नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है. जिसमें से एक ट्रेन रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन और दूसरी रांची-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन है. नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन हर सप्ताह के शुक्रवार को रांची से रवाना होगी तो वहीं अजमेर के लिए ट्रेन हर सप्ताह सोमवार को रांची से रवाना होगी.

    इस प्रकार रहेगा रांची-नई दिल्ली ट्रेन का रूट

    रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल (ट्रेन नंबर 02877) हर सप्ताह शुक्रवार की रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची से रवाना होगी. जिसके बाद यह ट्रेन मुरी, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, प्रयागराज, कानपुर होते हुए रविवार को 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन कुल 13 ट्रिप करेगी.

    वहीं, वापसी में नई दिल्ली- रांची समर स्पेशल (ट्रेन संख्या 02878) 29 जून हर सप्ताह रविवार की सुबह 4 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना होगी.  

    रांची-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन (09620) का रूट

    अजमेर के लिए रांची-मदार(अजमेर) स्पेशल (ट्रेन नंबर 09620) सप्ताह के हर सोमवार की रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. जिसके बाद यह ट्रेन रात 12:53 बजे लोहरदगा, 3:40 बजे डाल्टेनगंज, मंगलवार सुबह 6:40 बजे चौपन, दोपहर 14:30 बजे कटनी मूडवारा, शाम 17:30 बजे सागर, रात 22:00 बजे गुना जंक्शन, रात 01:05 बजे सोगरिया, बुधवार सुबह 3:40 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, सुबह 6:30 बजे जयपुर और सुबह 9 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी.

    वहीं, वापसी पर मदार-रांची स्पेशल ट्रेन (09619) अजमेर से रविवार को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर रांची के लिए रवाना होगी. जिसके बाद यह ट्रेन दोपहर 3:40 बजे जयपुर, शाम 6:20 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, शाम 7:55 बजे सोगरिया, रात 11:25 बजे गुना जंक्शन, रात 2:45 बजे सागर, सोमवार सुबह 6:10 बजे कटनी मूडवारा, दोपहर 1:40 बजे चौपन, 5:35 बजे डाल्टेनगंज, रात 8:10 बजे लोहरदगा व सोमवार रात 9:25 पर रांची पहुंचेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news