झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने की वोट की अपील

    झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने की वोट की अपील

    रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. लोगों का उत्साह देखने लायक है. रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों समेत कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. 1,37,10,717 मतदाता चुनाव लड़ रहे कुल 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसमें 68,73,455 पुरुष, 68,36,959 महिला और 303 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 43 विधानसभा क्षेत्रों से 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक अन्य शामिल हैं.

    लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें: पीएम

    पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर झारखंड के लोगों से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने लिखा कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान है. मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस अवसर पर पहली बार मतदान करने जा रहे मेरे सभी युवा मित्रों को मेरी हार्दिक बधाई. याद रखें - पहले मतदान, फिर जलपान.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news