जमशेदपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश भर में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें लोकतंत्र की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई. पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर अधिकारियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करने और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त और राज्य निर्वाचन आयुक्त भी जुड़े और राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला.

    नए मतदाताओं को सौंपा गया मतदाता पहचान पत्र

    यह कार्यक्रम प्रखंड और अंचल स्तर पर भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को भी जागरूक किया जा सके. इस दौरान नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी सौंपा गया और उनसे मतदान में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई.जिसको लेकर निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन को एक संकल्प दिलाया गया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news