मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर में लगा दी आग, माहौल में नही आई है नरमी

    मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर में लगा दी आग, माहौल में नही आई है नरमी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ले रही है . लगातार तनाव की आग में ये पूर्वोतर राज्य जल रहा है. इसबार इफाल के कोंगबा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी . हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री घर पर नहीं थे.  

    केन्द्रीय मंत्री ने जताई चिंता

     इस घटना पर केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने चिंता जताई औऱ शांति की अपील की, उन्होंने कहा कि ,’’मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है. मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा. इस तरह की हिंसा में लिप्त लोग बिल्कुल अमानवीय हैं. मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं. शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ. बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के निचले और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया है.

     कर्फ्यू का असर नहीं !

    इंफाल में कर्फ्यू के बावजूद  इसका असर नहीं दिख रहा है . बताया जा रहा है कि भीड़ मंत्री के घर तक पहुंच गयी थई, इस दौरान मंत्री के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या भीड़ से अधिक थी, लेकिन वो भी हिंसा रोकने में सफल नहीं हो सकें. हालांकि, इसमे कोई हताहत नहीं हुआ. एक महीने पहले भी मंत्री पर इसी तरह का हमला हुआ था. मई में हुए हमले के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां भी चलाई थीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news