दुमका(DUMKA): रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया बाराटोली गांव में मंगलवार की रात ग्रामीणों ने गांव की एक महिला को पथरिया गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर रातभर बंधक बनाकर रखा. बुधवार को ग्रामीणों ने युवक एवं महिला के परिजन के गांव पहुंचने पर उन्हें बंधक मुक्त करते हुए दोनों पर डेढ़ लाख रुपया का जुर्माना लगाया. बुधवार शाम तक मामले को लेकर गांव में पंचायती चल रही थी. समाचार लिखे जाने तक महिला एवं युवक के परिजन द्वारा इतना जुर्माना नहीं देने की बात कही जा रही थी.
जानकारी के अनुसार बाराटोली गांव के प्रेम हांसदा बलियाम गांव की एक महिला को तीन वर्ष से अपने घर में लाकर पत्नी की तरह रख रहा था. दोनों की एक वर्ष की एक बेटी भी है. कुछ माह पूर्व दोनों मजदूरी करने के लिए बंगाल गये थे. वहां महिला की दोस्ती पथरिया गांव के जीतन मुर्मू से हो गई. दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों मोबाइल पर घंटों बातें करते थे. मंगलवार को प्रेम हांसदा किसी काम से बाहर गया हुआ था. इसी बीच महिला ने जीतन मुर्मू को अपने घर बुला लिया.
मंगलवार की रात नौ बजे जब प्रेम हांसदा अपने घर पहुंचा तो घर में उसकी बेटी खाट पर अकेले सोई हुई थी और वह रो रही थी. इसके बाद वह अपनी पत्नी को ढूंढने लगा. उसने इसकी जानकारी गांव वाले को भी दी. ग्रामीणों एवं प्रेम ने अपने घर के पीछे सरसों के खेत में पत्नी को उसके आशिक जीतन को रात लगभग 11 बजे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया.
Thenewspost - Jharkhand
4+


