ग्रामीणों ने गांव में शराब पर लगाया प्रतिबंध, मुखिया का भी मिला साथ, जानिए कहां का है मामला

    ग्रामीणों ने गांव में शराब पर लगाया प्रतिबंध, मुखिया का भी मिला साथ, जानिए कहां का है मामला

    पलामू (PALAMU): पिपरा प्रखंड के सरैया और पिठौरा गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को मुखिया प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में पूर्ण शराबबंदी करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में मुखिया ने बताया कि आए दिन शराब सेवन के कारण लोगों की मौत हो रही है. वही क्षेत्र में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है. जिससे तंग आकर सर्वसम्मति से शराबबंदी करने का निर्णय लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने महुआ शराब बनाने वाले लोगों को चिन्हित कर जावा महुआ तथा निर्मित शराब को नष्ट कर दिया. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई शराब का व्यवसाय करता है, तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा. मुखिया ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ हैं. शराब बंदी से ग्रामीणों का खास कर महिलाओं का भला होने वाला है.उन्होंने इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इससे पंचायत का विकास होने के साथ बेहतर वातावरण का निर्माण भी होगा. मौके पर दिनेश सिंह, प्रफुल्ल पाठक, प्रवीण तिवारी, नितेश सिंह, सागर सिंह, महेंद्र पाल, गुड्डू पाल, संतोष सिंह,नेशार अंसारी, मोहन तिवारी, चंदन कुमार, परवेज अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news