CHAIBASA: सारंडा के कैनोपी ब्रिज की जांच करने की मांग ग्रामीणों ने की
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
चाईबासा (CHAIBASA): सारंडा वन क्षेत्र में सड़कों पर आने वाले बंदरों और गिलहरी को बचाने के लिए कैनोपी ब्रिज लगाई गई है. कैनोपी ब्रिज के लिए वन विभाग ने भारी पैमाने पर राशि खर्च की है. लेकिन वर्तमान में सामान्य त्रुटि के कारण कैनोपी ब्रिज के ऊपर बंदरो और गिलहरी का आना नहीं के बराबर है. सारंडा वन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में रहने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभिन्न स्थानों में लगाए गए कैनोपी ब्रिज की त्रुटि है. जिसमें सुधार किया जाना चाहिए. इसके साथ ही जंगलों में रहने वाले बंदरों गिलहरी को बचाने के प्रति सकारात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए. जहां एक ओर योजना के लिए प्रोजेक्ट राशि का लाभ वन क्षेत्रों के जीव प्राणियों को नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर वन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति व्याप्त है. संबंधित मसले को देखते हुए करते हुए सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी से मांग की गई है. ताकि विभिन्न स्थानों में लगाई गई, कैनोपी ब्रिज की जांच की जाए और उसे पूरी तरह से व्यवस्थित कर योजना को लाभान्वित और कारगर साबित करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए.
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, चाईबासा
4+