विधायक मंगल कालिंदी पर गांव वालों ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार इच्छा मृत्यु की कर रहे मांग

    विधायक मंगल कालिंदी पर गांव वालों ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार इच्छा मृत्यु की कर रहे मांग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव का एक परिवार इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार अपने ही क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी पर उनके जमीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि वे सब जगह से गुहार लगा के थक चुके हैं. लेकिन उनकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं है. इस लिए वह इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं.

    चार एकड़ जमीन पर विधायक की नजर

    पीड़ित परिवार के छुकु सिंह पति धीरेंद्र सिंह और उनके परिवार के लोगों ने कहा कि उनके गांव में चार एकड़ जमीन पर स्थानीय विधायक की नजर है. विधायक के साथ मिलकर वहां के भू माफिया उनके जमीन पर अपार्टमेंट बनाने का काम करना चाह रहे हैं. जिस कारण उनकी जमीन को घेरा बंदी कर रहे हैं. इसकी शिकायत को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री जनजातीय विभाग भारत सरकार, झारखंड राज्यपाल, झारखंड मुख्यमंत्री,  कोल्हान आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम उपयुक्त समेत स्थानीय थाना को इसकी शिकायत कर के थक चुके हैं. लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है. इसलिए वे लोग इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा



    Related News