Vidhansabha Session Update: कल्पना मुर्मू सोरेन ने दूसरी बार ली विधानसभा की सदस्यता की शपथ

    Vidhansabha Session Update: कल्पना मुर्मू सोरेन ने दूसरी बार ली विधानसभा की सदस्यता की शपथ

    रांची (RANCHI) : सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने उन्हें शपथ दिलाई. झारखंड विधानसभा चुनाव में कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर गांडेय से चुनाव लड़ा था. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की मुनिया देवी को बड़े अंतर से हराया था.

    कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 की भी कमान संभाली

    कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 में जेएमएम, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी दलों के महागठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार की कमान संभाली थी। उन्होंने गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ा और जीत दर्ज की. अब गांडेय विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार आज झारखंड विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news