झारखंड में चालान से परेशान वाहन संचालक! हर दिन लग रहा चूना, अब पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाये सवाल 

    झारखंड में चालान से परेशान वाहन संचालक! हर दिन लग रहा चूना, अब पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाये सवाल 

    रांची(RANCHI): झारखंड में यातायात नियम पालन ना करने वाले लोगों से पुलिस जमकर चालान वसूल करने में लगी है.जरा सी चूक होने पर भारी भरकम चालान काटा जा रहा है. पुलिस की ओर से साफ किया गया है कि यातायात नियम का पालन करें नहीं तो चालान काट दिया जायेगा. अब इस पूरे चालान सिस्टम पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है.

    बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा कि पहले सड़क और ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने की जरुरत है. साथ ही लोगों के बीच जागरूकता फैलानी चाहिए. इसके बाद चालान कटे तो बेहतर रहेगा, लेकिन थोड़ी सी गलती पर भी चालान काटा जा रहा है. यह सही नहीं है. सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है.

    दरअसल हाल के दिनों में रांची समेत अन्य शहरों में विशेष तौर पर चालान से लोग परेशान है. हर दिन चालान का पैसा भर भर कर अब सरकार से भी सवाल पूछ रहे है. कई इलाके में सड़क बेहतर नहीं है. सड़क पर अतिक्रमण है, लेकिन चालान वसूलने में पुलिस आगे दिख रही है. जब सड़क दुरुस्त नहीं है ट्रैफिक सिस्टम सही नहीं है तो चालान किस बात का वसूला जा रहा है.        


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news