देवघर से बाबा को जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, कई घायल

    देवघर से बाबा को जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, कई घायल

    हजारीबाग(HAZARIBAGH )- हजारीबाग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. सड़क दुर्घटना में देवघर से बाबा का दर्शन कर हजारीबाग लौट रहे लगभग दो दर्जन कांवरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए.

    जानिए कैसे हुआ हादसा

    हजारीबाग के इचाक के दो दर्जन से अधिक लोग कांवड़ यात्रा पर गए थे. देवघर में बाबा पर जलाभिषेक करने के बाद सभी कांवरिया अपने क्षेत्र इचाक लौट रहे थे. बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में कांवरियों से भरे पिकअप वैन को एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में 23 लोग सवार थे. कई घायल लोगों का इलाज बरकट्ठा के अस्पताल में कराया गया उसके बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेजा गया. यहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति जिनका नाम नंदलाल रविदास है, उनकी मौत हो गई. दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news