आठ बार सांसद रहने वाले वासुदेव आचार्य का हैदराबाद के अस्पताल में निधन 

    आठ बार सांसद रहने वाले वासुदेव आचार्य का हैदराबाद के अस्पताल में निधन

    धनबाद(DHANBAD):  एक  आदर्श नेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले पूर्व सांसद वासुदेव आचार्य का सोमवार को हैदराबाद के अस्पताल में निधन हो गया.  उनकी उम्र लगभग 81 साल थी.  रेलवे और कोयला उद्योग में उनके प्रयासों के परिणाम की  लंबी फेहरिश्त  है.  उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती है.  वासुदेव आचार्य का जन्म 21 जुलाई 1942 को पुरुलिया  जिले के बेरो  गांव में हुआ था.  

    उनके निधन से सीपीएम को भारी नुकसान 

    इलाके को तो क्षति  हुई ही है,  लोगों को भी बड़ा नुकसान हुआ है. बंगाल के  बांकुड़ा से  आठ बार सांसद रहे.  1984 में एक बार चुनाव हारे भी.   2014 में भी उन्हें हार  का सामना करना पड़ा.  वासुदेव आचार्य की शादी 19 फरवरी 1975 को हुई थी.  उन्हें एक लड़का और दो लड़की है.  लगातार आठ बार सांसद रहने के बाद भी सादा जीवन और उच्च विचार के वह पोषक थे.   2018 में पंचायत चुनाव के समय बंगाल में उन पर हमला भी हुआ था.  तड़क-भड़क की  राजनीति से दूर, काम में विश्वास करने वाले वासुदेव आचार्य के निधन से सीपीएम को भरी क्षति हुई है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News