मणिपुर हिंसा पर झारखंड में बवाल, आदिवासी संघ ने पुतला जलाकर फिरायालाल चौक में किया प्रदर्शन

    मणिपुर हिंसा पर झारखंड में बवाल, आदिवासी संघ ने पुतला जलाकर फिरायालाल चौक में किया प्रदर्शन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मणिपुर में लगातार हो रहे हिंसा और महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक हो रहे अत्याचार के विरोध में आरजेडी और आदिवासी संघ द्वारा रांची के फिरायालाल चौक पर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार के विरोध में किया गया है. इस दौरान आरजेडी के कई कार्यकर्ता और आदिवासी संघ की महिलाएं की भिड़ देखने को मिली. सभी हाथों में पोस्टर लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे. सभी में काफी आक्रोश देखने को मिला है. वहीं चौक के बीचो-बीच पुतला दहन किया गया.

    महिलाओं के साथ ऐसी बदसलूकी बर्दाश्त से बाहर

    इस प्रदर्शन में वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस मामले को लेकर अब नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए. वही महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि शर्म की बात है कि भारत देश में महिलाओं के साथ ऐसा सलूक हो रहा है ऐसे में केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए. आदिवासी महिलाओं के साथ ऐसी बदसलूकी बरदाश से बाहर है. वहीं शर्मसार करने झकझोर कर देने वाला ये वीडियों ये बताता है कि इंसानियत की किस तरह मर गयी है, जो इन तमाम प्रदर्शन द्वारा उसे चीख-चीख कर बचाने की गुजारिश कर रही है.

    जानिए पूरा मामला

     आपको बता दें कि पिछले दो महीनों से मणिपुर में लगातार हिंसा चल रहा है. इसी बीच वहां से कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. इस वीडियो में कुकी समुदाय की 2 महिलाओं को नग्न करके सड़क पर घुमाते हुए दिखाया जा रहा है. वही कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से लगातार छूते दिखें और इतना ही नहीं उनका बलात्कार भी किया गया . इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अब काफी आक्रोशित है ट्विटर पर लगातार मणिपुर सीएम को इस्तीफा देने की मांग चल रही है. वही देश के अलग अलग राज्य में विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मामले में बात यहां तक पहुंच गई है कि चीफ जस्टिस ने खुद इस मामले को लेकर कहा है कि अगर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती है तो वह खुद इस मामले में एक्शन लेंगे.

    रिपोर्ट. पूर्णिमा पांडे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news