अपडेट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9.05 बजे पहुंचेंगी खूंटी के उलिहातू, झारखंड में एक मात्र यही है कार्यक्रम, उसके बाद MP के लिए रवाना

    अपडेट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9.05 बजे पहुंचेंगी खूंटी के उलिहातू, झारखंड में एक मात्र यही है कार्यक्रम, उसके बाद MP के लिए रवाना

    रांची(RANCHI) - भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर 15 नवंबर को सुबह 8.30 बजे रांची पहुंचेंगी. रांची एयरपोर्ट से ही सी के हेलीकॉप्टर से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगी. यहां भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रपति श्रद्धांजलि देंगी.

    सुबह 9.45 पर उलिहातू पहुँचेगी राष्ट्रपति

     जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी के उलिहातू सुबह 9.05 बजे पहुंचेंगी. राष्ट्रपति का यहां पर मात्रा 20 मिनट का कार्यक्रम है. सुबह 9.25 बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगी.रांची लौटने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगी

    एयरपोर्ट पर राज्यपाल और उलिहातू में मुख्यमंत्री करेगे स्वागत 

     रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस उनका स्वागत करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति का उलिहातू में स्वागत करेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उलिहातू में मौजूद रहेंगे. खूंटी के उलिहातू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news