धनबाद के निरसा पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कह दी यह बड़ी बात 

    धनबाद के निरसा पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कह दी यह बड़ी बात 

    धनबाद(DHANBAD): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को धनबाद में थे. उन्होंने निरसा  में चुनावी सभा की.  कहा कि कांग्रेस ,माले  राजद , झामुमो  सभी रांची जाकर भ्रष्टाचार करते है.  यह सभी एक ही थाली के चट्टे- बट्टे  है. दावा किया कि 13 नवंबर को हुई वोटिंग से यह साफ हो गया है कि झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. उन्होंने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि झारखंड ने तय कर लिया है कि लूटने वाले कांग्रेस, झामुमो , आरजेडी इन सबको सत्ता से बेदखल  कर रहेंगे.  

    संसद में चर्चा हो रही थी, तब कांग्रेस और राजद  ने विरोध किया था.

    उन्होंने कहा कि जब झारखंड को बनाने के लिए संसद में चर्चा हो रही थी, तब कांग्रेस और राजद  ने विरोध किया था.  लेकिन अब कांग्रेस और राजद  ने यहां लूट मचा रखी है. अटल बिहारी वाजपेई ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था.  उनका सपना था कि झारखंड को विकसित राज्य बनाया जाए.  पिछले 24 सालों में झारखंड और पीछे चला गया. कांग्रेस और राजद दोनों  झामुमो  की गोद में बैठकर झारखंड को लूटने का काम कर रहे है.  उन्होंने माले  पर तंज कसते  हुए कहा कि यह लोग झारखंड को नक्सलवाद का गढ़ बनाना चाहते है.  यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार दिल्ली से राशन भेजती है तो कांग्रेस, राजद   और झामुमो रास्ते में ही राशन खा लेते है. पहले आतंकवादियों के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति कमजोर थी. 

    हम किसी को छेड़ेंगे  नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा  तो छोड़ेंगे भी नहीं
     
    लेकिन आज की सरकार का नियम है -हम किसी को छेड़ेंगे  नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा  तो छोड़ेंगे भी नहीं.  आज देश में सुरक्षा का माहौल है.  मोदी सरकार आवास, शौचालय इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा रही है.  उन्होंने निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता को विजई बनाने की अपील की.  उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की धरती  पर घुसपैठियों को बसाने की साजिश चल रही है.  यह  लोग लव  जिहाद कर आपकी जमीन हड़प लेंगे.  उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही माहौल था.  लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हो रहा, कहीं कोई दबंगई नहीं है.  निरसा में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. 
    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news