महुआटांड़ में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


बोकारो (BOKARO) : बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है.
ग्रामीणों ने देखा था शव
इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के टीकाहारा पंचायत के कसियाडीह और टीकाहारा तुरी टोला के लिए बनी पगडंडी के नीचे शव को ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीणों की सूचना पर वे वहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि आसपास के थाना क्षेत्रों से जानकारी ली जा रही है. शव के सर पर चोट का निशान है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि हत्या है या आत्महत्या.
रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो/गोमिया
4+