नदी से अज्ञात महिला का बहता श'व बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खरकई नदी में रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ देखा गया. कुछ ही समय में यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई. शव को देखने के लिए लोगों का झूंड नदी किनारे उमड़ पड़ा. लोगों ने मामले की जानकारी बिष्टुपुर और आदित्यपुर थाने को दी. वहीं सीमा विवाद के कारण शव निकालने में दोनों जिलों की पुलिस असमंजस में नजर आयी. हालांकि आदित्यपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर एक-एक टीम खरकाई नदी भेजा गया और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को रेस्क्यू कराया गया. फिलहाल महिला का शव आदित्यपुर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
नहीं हो पाई महिला की पहचान
जानकारी के अनुसार शव किसी वृद्ध महिला का है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर ने महिला के शव को निकालना. वैसे बिल्ली के गले में घंटी कौन बनेगा यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल शव आदित्यपुर थाने के कब्जे में है. शव पुराना है और कई दिनो तक पानी में रहने के कारण फूल गया है. हालांकि स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई मगर किसी ने महिला की पहचान नहीं की. आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं से बह कर आया है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+