नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का श'व, पहचान में जुटी पुलिस

    नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का श'व, पहचान में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र देर रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. महिला का शव यीशु भवन के पीछे पेयजल और स्वच्छता विभाग के पंप हाउस के पास नदी किनारे देखा गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मॉटम के लिए भेजा.

    यह भी पढ़ें:

    नाम बदल युवती का यौ'न शोषण और नाबालिग से दुष्क'र्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    महिला की पहचान में जुटी पुलिस

    जानकारी के अनुसार युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है. शव काफी सड़ा गला है. महिला ने ग्रैजुएट कॉलेज का यूनिफॉर्म पहना हुआ था. जिसमें ग्रेजुएट कॉलेज का लोगो लगा हुआ है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत महिला ग्रेजुएट कालेज की छात्रा थी. स्थानीय लोगों ने देर रात शव को देखा. नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को भी दी गई. आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पहचान करने में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news