साहिबगंज में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर खदान में दो पोकलेन व दो हाइवा को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

    साहिबगंज में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर खदान में दो पोकलेन व दो हाइवा को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के दामिन भिठा मौजा में संचालित जय माता दी स्टोन वर्क पत्थर खदान में बीते रात्रि अज्ञात अपराधियों ने दो पोकलेन और दो हाईवा को आग के हवाले कर दिया है. चारों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना प्लॉट नंबर 13,2 7,51 और 54 की बताई जा रही है. वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीते रात्रि करीब 12 बजे के आसपास 10 से 15 की संख्या में नकाबपोश अपराधी खदान में घुस गए.उन्होंने पत्थर खदान के गार्ड को हथियार के बल पर कब्जे में लिया. इसके बाद दो पोकलेन और दो हाईवा में आग लगा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए.

    तो इधर घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार व एसडीपीओ किशोर तिर्की दल बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं पुलिस के अनुसार पूछताछ में माइंस गार्ड ने बताया कि सभी अपराधी नकाब में थे. कुछ के चेहरे खुले थे. किसी स्थानीय अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस जांच में जुटी है. अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news