शिव गंगा घाट में तैरता मिला अज्ञात श'व, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    शिव गंगा घाट में तैरता मिला अज्ञात श'व, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव गंगा घाट से अज्ञात शव मिला. शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. शव को देखने के लिए मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मामले की जानकारी जुगसलाई थाना पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मछुवारों और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया.

    यह भी पढ़ें:

    हसीनाओं का चक्कर पड़ेगा महंगा, जानिए पूरा मामला

    नहीं हो पाई मृतक की पहचान

    मामले की जानकारी देते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव शिव घाट से बरामद किया गया है. जिसकी उम्र 35 साल के आसपास है और उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है. बताया कि शव की तस्वीर शहर के वाट्सएप ग्रुप में डाली गई है. ताकि अज्ञात युवक की जल्द से जल्द पहचान हो सके. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर हर बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news