ईद के मौके पर झरिया में अनूठी पहल : नमाजियों को  दी गई ग्रीन ईदी

    ईद के मौके पर झरिया में अनूठी पहल : नमाजियों को  दी गई ग्रीन ईदी

    धनबाद(DHANBAD): गुरुवार को ईद के दिन धनबाद की झरिया में एक अनूठी पहल की गई.  लोगों को ग्रीन  ईदी दी गई.  लोगों ने शपथ लिया कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में  अपनी भागीदारी निभाएंगे, झरिया शहर में फिलहाल शुद्ध हवा पर पाबंदी लगती दिख रही है.  प्रदूषण से लोग परेशान है. यूथ कॉन्सेप्ट एव ग्रीन लाइफ के संयुक्त  रूप में गुरुवार को ईद के मौके पर झरिया में नमाजियों के बीच ग्रीन ईदी (उपहार) के रूप में पौधों का वितरण किया गया.  इसके बाद बच्चे ,युवा, वृद्ध सबों ने मिलकर आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का शपथ ग्रहण किया.  मौके पर उपस्थित झरिया विधायक प्रतिनिधि के डी  पांडेय ने कहा कि झरिया कोयलांचल में प्रदूषण  तेजी के साथ बढ़ रहा है.  उससे तो यही एहसास होता है कि आने वाली पीढ़ी को अब सांस लेने के लिए शुद्ध हवा तक संभव नहीं होगा.  पेड़ों से निकलने वाले ऑक्सीजन ही हमे शुद्ध हवा दिला सकता है. 

    पेड़ लगेंगे ,तभी बचेगी जान 
     
    इसी लिए इस प्रकार का  अभियान चला कर शहर वासियों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है. प्रदूषण के खिलाफ अभियान में आवाज नहीं उठा सकते तो कम से कम सभी झरिया के नागरिक  एक एक पेड़ लगा कर अपने पर्यावरण को संतुलित बनाने का काम करे.  डॉ एम समीर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में संस्कार लाने के साथ समाज का भला भी होगा.  समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.  झरिया के आसपास बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई हुई है.  प्रदूषण ने जीना दूभर  कर दिया है.  यहां के लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे है.  अब यहां बड़ी संख्या में पौधारोपण की आवश्यकता है.   कार्यक्रम में ग्रीन लाइफ के डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के अखलाक अहमद, अभिषेक पांडेय, वी  के शाहा, शंकर कुमार, डॉ एम समीर, मिर्जा मनावर बैग, जमीरउद्दीन आलम, मोहम्मद नईम, साईम आलम, आफताब आलम, मोहम्मद इकबाल, अशफाक हुसैन, अब्दुल हक अर्शी, अवि, मोहम्मद, अबू हुजैफा, औन, माहिरा, आनम,  अहमद, अहद आदि उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news