Breaking : केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की देवघर में बिगड़ी तबियत,5 घण्टे डॉक्टर की निगरानी में रहे

    Breaking : केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की देवघर में बिगड़ी तबियत,5 घण्टे डॉक्टर की निगरानी में रहे

     


    देवघर (DEOGHAR )मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देवघर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने  भारत सरकार में जनजातीय मामले के मंत्री जुएल उरांव दिल्ली से देवघर हवाई मार्ग से पहुँचे थे.एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया.एयरपोर्ट पर ही उन्हें एसिडिटी की समस्या होने लगी.वे सीधा सर्किट हाउस आराम करने पहुँच गए.सर्किट हाउस में आराम करने के दौरान उन्हें बैचैनी महसूस होने लगी.उनका सर चकराने लगा और उन्हें उल्टियां भी होने लगी.देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन को तुरंत उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर की देख रेख में इलाज करने का निर्देश दिया. दूसरी ओर ऐम्स से डॉक्टर की टीम भी सर्किट हाउस पहुँची.

    डॉक्टरों की जांच में केंद्रीय मंत्री का शुगर बढ़ा हुआ, ऑक्सिजन लेवल 88,बुखार 101 से अधिक,बीपी 170/90 पाया गया.डॉक्टरों की सलाह पर केंद्रीय मंत्री को करीब एक घंटा तक ऑक्सीजन लगाया गया.

    ऐम्स में भर्ती के लिए वहाँ से एम्बुलेंस भी बुला लिया गया.लेकिन चिकित्सकों की मेहनत से केंद्रीय मंत्री की तबियत में सुधार होने लगी.फिर भी 5 घंटे तक चिकित्सकों की टीम लगातार अंतराल अंतराल पर केंद्रीय मंत्री का जांच करते रहे.जब केंद्रीय मंत्री की तबियत में बहुत हद तक  सुधार होने लगा तो वे वापस दिल्ली जाने का मन बना लिया।चिकित्सकों ने भी पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद डॉक्टरों की निगरानी और सलाह पर केंद्रीय मंत्री दिल्ली वाली फ्लाइट से वापस लौट गए।दूसरी ओर अहमदाबाद में हुए विमान हादसा के बाद देवघर में आयोजित होने वाला कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news