केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे गुमला, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की

    गुमला(GUMLA): गुमला जिला मुख्यालय में विकास भवन सभागार में आज केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए दिशा की बैठक आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ सांसद सुदर्शन भगत और राज्य सभा सांसद समीर उरांव शामिल हुए. बैठक में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी लंबित योजनाओ को समय पर पूरा करवाने का निर्देश दिया.

    अर्जुन मुंडा ने की योजनाओं की समीक्षा  

    लंबे समय के कोरोना काल के बाद आज हुई दिशा की बैठक में डीसी सुशांत गौरव, डीडीसी हेमन्त सती के साथ ही एसडीओ रवि आनंद और अपर समाहर्ता सुधीर गुप्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान सबसे पहले डीसी ने जिले में विकास योजनाओं की वर्तमान स्तिथि की जानकारी दी. उसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, बिजली बिभाग के साथ ही पेयजल विभाग के कार्यो की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार आम लोगो के लिए शुरू की जाने वाली योजनाओ को समय पर पूरा करवाने को लेकर प्रतिबद्ध है. इसलिए सभी पदाधिकारी को काम करने की आवश्यकता है. मंत्री ने डीसी सुशांत गौरव के टीम की सराहना भी की.

    “विकास कार्यों में लाए तेजी”

    इस बैठक में शामिल स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि लम्बे समय तक दिशा की बैठक नहीं होने से विकास कार्यो की गति धीमी थी. लेकिन इस बैठक के बाद विकास योजनाओ की गति में तेजी की संभावना है. वहीं राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि पदाधिकारियो को काम करने की सोच के साथ क्षेत्र में लगना होगा, तभी सही रूप से विकास होगा. वहीं उन्होंने योजनाओ को समय पर गुणवत्ता से पूरा करवाने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब तक विकास का लाभ पहुंचाने की सोच से काम कर रहे हैं. उसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news