केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिला कृषि मंत्रालय का प्रभार, जानिए विस्तार से

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिला कृषि मंत्रालय का प्रभार, जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफा देने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में फिर बदला हुआ है. केंद्रीय जनजाति एवं मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.

    और किन्हें मिला है अतिरिक्त प्रभार

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अतिरिक्त राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय का राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है. वहीं डॉक्टर भारती पवार को ट्राईबल अफेयर्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

    आखिर क्यों और कितने लोगों ने दिया इस्तीफा

    हाल ही में पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली है. भाजपा ने इन राज्यों में कुछ केंद्रीय मंत्री जो सांसद भी थे,उन्हें विधानसभा चुनाव में लड़ाया था. उनमें से 12 सांसद चुनाव जीते हैं. इनमें कुछ मंत्री थे. विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद इन लोगों ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्रियों के पद खाली हो गए जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुशंसा पर अलग-अलग मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news