गढ़वा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत, टीवी की बीमारी से था ग्रसित, जांच में जुटी पुलिस

    Garhwa, Jharkhand
    गढ़वा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत, टीवी की बीमारी से था ग्रसित, जांच में जुटी पुलिस

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा में उस समय हंगामा मच गया, जब मंडल कारा में विचाराधीन कैदी अखिलेश राम की मौत हो गई.आपको बता दें कि अखिलेश राम टीवी का मरीज था, जिसकी वजह से जेल से ज्यादा उसका समय सदर अस्पताल में ही बीतता था.

    साईबर एक्ट के मामले में आया था जेल

    आपको बताये कि अखिलेश राम को छः महीने पहले यानी दिसंबर में साइबर एक्ट के मामले मे पुलिस ने गिरफ्तार किया.कैदी जिले के श्री बंशीधर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया गांव का निवासी था, जिसकी उम्र 34 साल था.वहीं अखिलेश राम लंबे समय से टीवी की बीमारी से ग्रसित था.

    जेल से ज्यादा सदर अस्पताल में बीता समय

    बताया जा रहा है कि मृतक अखिलेश का वक्त जेल से ज़्यादा सदर अस्पताल में ही गुजरा क्योंकि उसे टीबी का मरीज बताया जा रहा है,आज जब उसकी मौत हुई तो उसकी वजह भी टीबी ही बताया जा रहा है,लेकिन फिर भी जेल प्रबंधन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news