मुख्यमंत्री बिरसा योजना: अब झारखंड के लड़कें, लड़कियों, विकलांगों व ट्रांसजेंडरों को फ्री में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रोत्साहन भत्ता का भी प्रावधान

    मुख्यमंत्री बिरसा योजना: अब झारखंड के लड़कें, लड़कियों, विकलांगों व ट्रांसजेंडरों को फ्री में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रोत्साहन भत्ता का भी प्रावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है, झारखंड मुख्यमंत्री बिरसा योजना. यह योजना साल 2023 में शुरू की गई थी, जिसके तहत लाभार्थियों को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही एक वर्ष तक लड़कों को 1,000 रुपये तथा लड़कियों/विकलांगों/ट्रांसजेंडरों को 1,500 रुपये मासिक रोजगार प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा. इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा होने तक 1,000 रुपये मासिक परिवहन भत्ता, प्रतिभागियों के लिए पुस्तिकाएं और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान की जाएंगी.                    

    योजना की जानकारी पाने के लिए आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर: 18001233444 और हेलपडेस्क email: स्किलझारखंड@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही राज्य के बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.                       

    वहीं यदि आवेदक प्रशिक्षण पूरा होने के तीन महीने के भीतर नौकरी प्राप्त नहीं करता है तो उसे रोजगार प्रोत्साहन भत्ता का प्रावधान किया जाएगा.                    

    योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना जरूरी है :
    आवेदक झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए
    18-35 वर्ष की आयु के आवेदक पात्र हैं
    एससी/एसटी/ओबीसी आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है
    आवेदकों को कम से कम 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए

    योजना का लाभ पाने के लिए इन दस्तावेज़ की जरूरत पड़ेगी:
    निवास प्रमाण पत्र
    आयु प्रमाण.
    आधार कार्ड.
    पासपोर्ट आकार का फोटो.
    बैंक पासबुक.
    जाति प्रमाण पत्र.
    शैक्षणिक दस्तावेज.

    योजना के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वेबसाईट: झारखंड बिरसा योजना के लिए ऑनलाइन पपंजीकरण फॉर्म और झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news