BREAKING : सिंदरी-प्रधानखंता रेल खंड में निर्माणाधीन रेल अंडरपास की मिट्टी धसी,चार मजदूर की मौ'त

    BREAKING : सिंदरी-प्रधानखंता रेल खंड में निर्माणाधीन रेल अंडरपास की मिट्टी धसी,चार मजदूर की मौ'त

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेल मंडल के प्रधानखंता सिंदरी रेल खंड पर मंगलवार की रात निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी का ढेर ढहने से कम से कम पांच मजदूर दब गए.वहीं चार की मौत हो गई है.

    घटनास्थल प्रधानखंता रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर की दूरी पर है.पांचों मजदूर बगल के गांव के रहने वाले बताए जाते हैं . इस घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. ग्रामीणों ने घटनास्थल पर काफी हंगामा किया. हंगामे के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई. इसको लेकर रात भर ट्रेनों की आवाजाही भी बंद रही. रेलवे सूत्रों के अनुसार सुबह पांच बजे के बाद लाइन चालू करा लिया गया है. 

    रिपोर्ट: प्रकाश, धनबाद 



    Related News