जनता मजदूर संघ के निबंधन को लेकर चाचा-भतीजा का विवाद फिर चर्चा में, जानिए क्या है पूरा मामला

    जनता मजदूर संघ के निबंधन को लेकर चाचा-भतीजा का विवाद फिर चर्चा में, जानिए क्या है पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD): जनता मजदूर संघ के निबंधन को लेकर चाचा-भतीजा के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम को हाईकोर्ट से झटका लगा है. राज्य के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के शो कॉज नोटिस पर रोक लगाने की मांग संबंधी सिद्धार्थ गौतम की याचिका को हाईकोर्ट ने ठुकरा दी है. कोर्ट ने 19 सितंबर को जारी अपने आदेश में रजिस्ट्रार को कानून के तहत सुनवाई कर निर्णय देने को कहा है. इतना ही नहीं सिद्धार्थ गौतम को शो कॉज का जवाब देने का भी निर्देश दिया है. सिद्धार्थ गौतम ने नोटिस का जवाब भी  दे दिया है.

    आपको बता दें कि जनता मजदूर संघ पर पूर्व मंत्री बच्चा सिंह भी दावेदारी जताते रहे हैं. बच्चा बाबू सिद्धार्थ गौतम के चाचा हैं. यह विवाद काफी पुराना है. बता दें कि 15 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था. कहा गया था कि रामाधीर सिंह की अध्यक्षता में गठित जनता मजदूर संघ को झारखंड सरकार के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने 15 जुलाई 22 को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह कहा था कि आपने तथ्यों को छिपाकर जनता मजदूर संघ का निबंधन लिया है. इसलिए निबंधन को क्यों नहीं रद्द कर दिया जाए.  रजिस्ट्रार ने जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी से 2 महीने के भीतर जवाब देने को कहा था. लेकिन यूनियन के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उच्च न्यायालय में रिट पिटिशन दायर करके जारी नोटिस को गलत बताते हुए निरस्त करने की अपील की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news