उमेश कुशवाहा ने अध्यक्ष पद के लिए किया अपना नामांकन, जताया पार्टी का आभार

    उमेश कुशवाहा ने अध्यक्ष पद के लिए किया अपना नामांकन, जताया पार्टी का आभार

    पटना(PATNA): जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में उमेश कुशवाहा ने निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन किया. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ पार्टी के तमाम नेताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसलिए हम अध्यक्ष पद का एक बार फिर से नामांकन किया है. उन्होंने कहा हमारी पार्टी जेडीयू लव कुश के साथ साथ सभी समीकरण को लेकर काम करती है. संगठन हो या सरकार सभी में सभी वर्ग के लोगों को बराबरी का हिस्सेदारी भी मिलता है. सर्वप्रथम मैं पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं को और आलाकमान को धन्यवाद कहना चाहता हूं. जिन्होंने मुझपर इतना भरोसा जताया. हमारे नेता ने जो भरोसा हम पर जताया है उसका हम सम्मान करते हैं . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news