हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार,  हत्या करने की नियत से चलाई गई गोली 

    हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार,  हत्या करने की नियत से चलाई गई गोली

    रांची (RANCHI) : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो युवक की गिरफ्तारी की गई है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को एक सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति द्वारा काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल से आकर पिस्टल लहराते हुए फ़ाइरिंग की गई. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के इमली चौक के समीप जनता फ्लैट के पास की है.

    हथियार के साथ गिरफ्तार

     सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पर छापा मारी की जिसमें ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से देसी पिस्तौल ,एक मैगजीन, दो जिंदा गोली, एक स्मार्टफोन दो और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. 

    मारने की नियत से फ़ाइरिंग 

    सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला कि धर्मेंद्र का विवाद  संजीत नामक व्यक्ति था. इसी को लेकर धर्मेंद्र संजीत को मारने की नियत से वहां पहुंचा था. इस छापेमारी में हटिया डीएसपी राजा मित्र , अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक  निरीक्षक अनिमेष शांतिकारी ,कृष्ण कुमार ,आशीष कुमार आदि शामिल थे. 

     रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news