चोरी की एक बाइक के साथ दो शातिर चोर और चार नाबालिग गिरफ्तार

    चोरी की एक बाइक के साथ दो शातिर चोर और चार नाबालिग गिरफ्तार

    सिमडेगा(SIMDEGA):  जिला पुलिस को आज चोरों के खिलाफ कामयाबी हाथ लगी है. कोलेबिरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरसलोया के पास छापेमारी की. इस दौरान चोरी की एक बाइक व पिस्टल के साथ दो शातिर चोर और चार नाबालिगों को गिरफ्तार  किया गया. बानो सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया गांव में कुछ लोग चोरी की बाइक के साथ घूम रहे हैं. 

    पुलिस को देखकर भागने लगे चोर

    छापेमारी टीम पहुंची तो पुलिस को देख कर कुछ युवक भागने लगे. लेकिन टीम ने युवकों को धर दबोचा. एक चोरी की बाइक के साथ 9 एमएम की पिस्टल दो जिंदा गोली के साथ बरामद की गई. पकड़े गए अपराधियों में सुनील डुंगडुंग उम्र 18 वर्ष, बरसलोया गंझू टोली निवासी एवं हेरमन डांग उम्र 24 वर्ष हेलगड़ा महा बुआंग निवासी के अलावा चार नाबालिग भी हैं. 

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा



    Related News