हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दो छात्र नदी में डूबे, जानिए कहां और कैसे हुआ हादसा

    हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दो छात्र नदी में डूबे, जानिए कहां और कैसे हुआ हादसा

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 2 छात्र रविवार की सुबह संजय नदी में बह गए. दोनों छात्रों की खोज की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी का पता नहीं चला है. जानकारी के अनुसार नदी में बहे छात्रों का नाम राजन कुमार सिंह और सचिन कुमार किस्कू है. राजन कुमार सिंह चतरा और सचिन कुमार सिंह किस्कू दुमका का रहने वाला है.

    सेल्फी लेने के चक्कर में बहे छात्र

    दरअसल, रविवार की सुबह हॉर्टिकल्चर कॉलेज के आठ से दस छात्र घूमने के लिए पुआल बासा गांव होते हुए संजय नदी की ओर गए थे. उसी दौरान छात्र सेल्फी लेने के लिए संजय नदी में उतर गए. इसी समय अचानक 2 छात्र नदी के बहाव में बह गए. दोनों छात्रों को बहता देख बाकी छात्र नदी से बाहर आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया.

    एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया

    घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और नदी में उतरकर दोनों बच्चों की खोज शुरू की. हालांकि काफी प्रयास के बाद भी दोनों छात्र का कुछ पता नहीं चला. वहीं, मामले पर पांड्राशाली ओपी के प्रभारी राउतु उरांव ने बताया कि 2 छात्रों के संजय नदी में बहने की सूचना मिली है. ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. वहीं, उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम को भी मदद के लिए बुलाया जा रहा है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news