2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर संतोष गिरफ्तार, ह'त्या समेत कुल 33 मामले हैं दर्ज

    2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर संतोष गिरफ्तार, ह'त्या समेत कुल 33 मामले हैं दर्ज

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल का आतंक कहे जाने वाला दो लाख का इनामी पीएलएफआई जोनल कमांडर संतोष गिरफ्तार हो गया है. इसकी पुष्टि एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

    चाईबासा पुलिस ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर और दो लाख के इनामी नक्सली संतोष कंडुलना की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है. बता दें कि शुक्रवार को नक्सली संतोष कंडुलना को गिरफ्तार किए जाने की खबर The News Post ने दी थी.

    शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि संतोष कंडुलना पर प. सिंहभूम के गुदड़ी, बंदगांव, तोरपा, तपकरा, रनिया, खूंटी, सोनुवा और मुरहू थाना में हत्या और हत्या के प्रयास समेत कुल 33 मामले दर्ज हैं. झारखंड सरकार द्वारा उसके ऊपर दो लाख का इनाम रखा गया है. संतोष कंडुलना के पास से एक लोडेड एके-47 राइफल, एके-47 की दो मैगजीन, 103 जिंदा गोली, पीएलएफआई का रसीद बुक, दो टचस्क्रीन और 6 कीपैड मोबाइल, 5 सिम कार्ड, चितकबरा पाउच, काले रंग का पिट्ठू बैग और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं. 

    ये भी देखें:

    BREAKING: खूंटी SDM रियाज अहमद को मिला बेल

    फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी संतोष ने

    संतोष की गिरफ्तारी बंदगांव थाना क्षेत्र स्थित सोगा गांव में उसकी ससुराल से की गयी. एसपी ने बताया कि 14 जुलाई को संतोष के बारे में गुप्त सुचना मिलने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. संतोष कंडुलना के सोगा गांव में होने की सुचना पाकर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की. इसी क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति के घर के पिछले दरवाजे से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की घेराबंदी के कारण उसे समर्पण करना पड़ा.

    संतोष कंडुलना को गिरफ्तार करने गई पुलिस छापामारी टीम में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के 2आईसी विकास सिंह, चाईबासा के एएसपी ऑपरेशन उमेश कुमार साह, एएसपी सह एसडीपीओ कपिल चौधरी, बंदगांव के थाना प्रभारी विकास कुमार, टेबू थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा, बंदगांव थाना के पुलिस पदाधिकारी, सैट 55 का सशस्त्र बल, सीआरपीएफ 60 क्यूआरटी, झारखंड जगुआर की 15वीं बटालियन और 194 बटालियन सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news