गिरिडीह के बगोदर में दो सड़क हादसे में दो की मौत, छह स्कूली छात्र घायल, जानें कैसे हुई घटना

    गिरिडीह के बगोदर में दो सड़क हादसे में दो की मौत, छह स्कूली छात्र घायल, जानें कैसे हुई घटना

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके में सोमवार को कुछ घंटे के अंदर दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं 6 स्कूली जहां गांव से करीब 10 स्कूली छात्रों को लेकर स्कूल का पिकअप वैन हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ के गेदा के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल जा रहा था. इसी दौरान जब संतरूपी पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूली वेन को पीछे से टक्कर मार दी. 

    छह स्कूली छात्र घायल

    इस टक्कर में 6 स्कूली छात्रों को मामूली चोट आई गनीमत रहा की छात्रों से भरा स्कूली वेन को टक्कर लगते ही वो सड़क के किनारे पलटा, वरना बड़ी घटना हो सकती थी.वहीं सूचना पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे लेकर घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. 

    दो सड़क हादसे में दो की मौत

    वहीं दूसरी घटना बगोदर थाना इलाके के नेशनल हाईवे के हेसला के पास की है. जानकारी के अनुसार हेशला के पास जीटी रोड पर एक कंटेनर ब्रेकडाउन होने की वजह से खड़ा था. इसी दौरान बगोदर से धनबाद जा रहे एक ट्रक ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमे ट्रक ड्राईवर की पर मौत हो गई. जबकि खलासी ट्रक में फंसा रह गया. इस दौरान पुलिस ने बड़े मुश्किल से मृतक के शव को और दूसरे घायल को बाहर निकाला. और घायल को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ईलाज के उसकी भी मौत हो गई.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news