धनबाद के केंदुआडीह में तड़के मिलीं दो लाशें , जानिए पूरा मामला

    धनबाद के केंदुआडीह में तड़के मिलीं दो लाशें , जानिए पूरा मामला

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के केंदुआडीह इलाके में रविवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर दो लाशें मिलने के बाद सनसनी फैल गई. चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी. आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद लाश को लाकर फेंका गया है.  हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार एक लाश  गोधर बिजली सब स्टेशन के पीछे मिली है. यह लाश किसी राजू गोप  की बताई जा रही है. जो गोधर 15 नंबर का निवासी था.

    दूसरी लाश कुसुंडा रेलवे स्टेशन के ट्रैक के बीच में मिली

    दूसरी लाश कुसुंडा रेलवे स्टेशन के ट्रैक के बीच में मिली है. पटरी के बीच में लाश मिलने से भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. यह लाश किसी विक्की चौहान की बताई जा रही है. जो धनसार  का रहने वाला था. सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया लाश को देखने पर मारपीट के निशान मिले हैं, हालांकि असली कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा.  दोनों लाशों को आज सुबह 5 से 6 के बीच में लोगों ने देखा और  सूचना पुलिस को दी. उधर, सब स्टेशन के पीछे मिली लाश को तो केंदुआडीह  पुलिस ने जब्त किया है जबकि कुसुंडा रेलवे स्टेशन ट्रैक के बीच में पड़ी लाश को जीआरपी ,कुसुंडा ने जब्त  किया है. दोनों मरने वालो की उम्र अधिक प्रतीत नहीं हो रही है. देखने से वह युवा लग रहे है. इन में से एक तो ट्रक चालक था. अगर हत्या है तो हत्या क्यों की गई है और हत्या करने वाले कौन हैं ,इसका पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती होगी. 



    Related News