कारोबारी से PLFI के नाम पर मांगी गयी दो करोड़ की रंगदारी, जानिए पुलिस क्या कर रही

    कारोबारी से PLFI के नाम पर मांगी गयी दो करोड़ की रंगदारी, जानिए पुलिस क्या कर रही

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में कारोबारी से नक्सली संगठन पीएलएफआई ने दो करोड़ की रंगदारी मांगी है. रंगदारी एरिया कमांडर राजेश गोप के नाम पर मांगी गयी है. यह धमकी दी गई है कि रुपया नहीं देने पर जान मार दी जाएगी. आटा व मैगी फैक्ट्री के मालिक पवन सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

    थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. कारोबारी पवन सिंह ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पवन सिंह ने आवेदन में कहा कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का एरिया कमांडर राजेश गोप बताकर कहा कि कारोबार चलाने के लिए रंगदारी देना होगा. दो करोड़ रुपए की मांग की गई. फोन करने वाले व्यक्ति में रंगदारी की रकम जल्द देने को कहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जिस नंबर से फोन आया है उसका सीडीआर निकाल कर पड़ताल की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news