हत्या की नीयत से पहुंचे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा , सुपारी देने वाला भी गिरफ्तार


दुमका (DUMKA) - दुमका नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि शिव पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को एक देशी कट्टा और 2 राउंड जिंदा कारतूस के साथ पकड़ रखा है. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची.
क्या हैं मामला
दोनों अपराधियों का नाम विक्रम दास और अजीत दास है. दोनों अपराधी नंदन केसरी नामक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. इस बाबत नंदन केसरी ने नगर थाना में आवेदन भी दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि पप्पू वर्मा के साथ उसकी पुरानी रंजिश है और पप्पू वर्मा के इशारे पर ही दोनों अपराधी जान मारने की नीयत से पहुंचे थे. पुलिस ने पप्पू वर्मा को भी हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी दी. बता दें कि विक्रम दास पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में जेल जा चुका है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+