मुथूट कांड में धराये दो अपराधी आज से पुलिस रिमांड पर, जानिए क्या कहा धनबाद एसएसपी ने


धनबाद (DHANBAD): धनबाद के गुंजन ज्वेल्स डाका कांड में जिला पुलिस की अलग-अलग सशक्त टीमें काम कर रही हैं और पुलिस को ढेरों इनपुट मिले हैं. लेकिन उसका खुलासा अभी अनुसंधान के क्रम में करना सही नहीं होगा. यह कहना है धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार का. वह आज मीडिया से बात कर रहे थे. एसएसपी ने बताया कि कई प्रदेशों में धनबाद की टीमें काम कर रही हैं और धनबाद जिले में अपराध कर कोई अपराधी सोचता है कि वह बच जाएगा तो यह उसकी गलतफहमी है. एसएसपी ने यह भी कहा कि मुथूट फाइनेंस में डाका डालने आए अपराधियों में से पकडे गए दो को आज पुलिस रिमांड पर ले रही है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी.
10 लाख रुपए लूट की घटना का हुआ है खुलासा
उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को 10 लाख रुपए लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस सिलसिले में मुन्ना पांडे नामक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से ₹153000 बरामद किए गए हैं. साथ ही घटना के समय जिस टोपी का उसने प्रयोग किया था, वह भी बरामद कर लिया गया है. धनबाद जिले में उसके खिलाफ तीन कांड अंकित है, इसके अलावे रांची और रामगढ़ में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं.
एसएसपी ने यह भी कहा
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 25 अगस्त को सिंदरी बवाल में घायल भौरा के थाना प्रभारी हिमांशु कुमार को आज झारखंड सरकार की मदद से एअरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया गया है. एसएसपी ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विशेष तौर पर धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने पर्सनल रुचि लेकर दरोगा के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई. आपको बता दें कि उपद्रवियों की मार से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस कांड के बाद पुलिस ने लंबी चौड़ी f.i.r. की लेकिन उसके बाद शायद आगे की कार्रवाई करना भूल गई.
रिपोर्ट ; प्रकाश महतो
4+