कोयले से लदा दो ट्रक पलटा, धनबाद में कोयला तस्करों पर काल बना शुक्रवार

    कोयले से लदा दो ट्रक पलटा, धनबाद में कोयला तस्करों पर काल बना शुक्रवार
    धनबाद : शुक्रवार की सुबह कोयला कारोबारियों के लिए भारी रही. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में महज कुछ घंटों के भीतर कोयले से लदे दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इन हादसों ने न केवल हाईवे की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं बल्कि शहर में फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार की पोल भी खोल दी है.

    सड़क पर कोयले का अंबार लगा

    पहली बड़ी घटना कल्याणपुर नेशनल हाईवे पर हुई जहाँ JH10CP-4282 नंबर का अवैध कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटते ही सड़क पर कोयले का अंबार लग गया. स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, यह कोयला 'बिक्की लाला' नामक कारोबारी का बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह रही कि मीडिया को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक की नंबर प्लेट छुपाने की पूरी कोशिश की, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

    क्रेन से ट्रक को हटाने का काम शुरू

    वहीं दूसरी दुर्घटना उदयपुर के जोड़ापीपर के पास हुई. यहां आमाघाटा से कोयला लोड कर किसी हार्ड कोक भट्ठा जा रहा JH10AB-3587 नंबर का ट्रक सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा. घटना के बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाने का काम शुरू किया ताकि यातायात सुचारू हो सके. इन दोनों हादसों ने एक बार फिर धनबाद में धड़ल्ले से चल रहे अवैध कोयला परिवहन की पोल खोल दी है। पुलिस अब इन ट्रकों के असली मालिकों और कोयले के कागजों की पड़ताल कर रही है.

    रिपोर्ट - नीरज कुमार 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news