गिरिडीह में सड़क दुर्घटना, दो बाइक सवार युवक की मौत

    गिरिडीह में सड़क दुर्घटना, दो बाइक सवार युवक की मौत

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह मोड में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पीरटांड़ थाना के नवासार निवासी प्रवीण मरांडी और दिलीप मुर्मू के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  

    संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा 

    जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक प्रवीण और दिलीप बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों जब हरलाडीह मोड पहुंचे. तो एक अज्ञात गाड़ी ने दोनों के बाइक को चकमा दे दिया. इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ा, और बाइक सवार पेड़ से जा टकराए. पेड़ से टकराते ही दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद देर रात ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पहुंची और पीरटांड़ थाना को इस घटना की जानकारी दी.

    शव को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर मृत के पिरजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news