CHATRA: दिनदहाड़े लूट लिये थे करीब दो लाख रुपए, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    CHATRA: दिनदहाड़े लूट लिये थे करीब दो लाख रुपए, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा (CHATRA): चतरा के टंडवा में सक्रिय लुटेरा गैंग के विरूद्ध टंडवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल की टीम ने टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा चौक पर संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट करने वाले दो नाबालिग समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सभी अपराधियों की गिरफ्तारी सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहरकला गांव से हुई है.

    यह भी पढ़ें:

    रंगदारी के लिए केंदुआडीह में फिर तड़तड़ाई गोलि'यां, दंगल सरदार को मा'री गो'ली

    क्या था मामला

    गिरफ्तार अपराधकर्मी बीते शुक्रवार को टंडवा थाना क्षेत्र के हेसातू गांव निवासी संजय प्रजापति से एक लाख 70 हजार रुपये की लूट की थी. संजय धनगड्डाचौक स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर शाम के लगभग 7 बजे घर लौट रहा था इसी क्रम में बीरबीर-हेसातू के समीप पांच अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर संजय के पास से एक लाख 70 हजार रुपये लुट लिये थे. पुलिस ने गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लुटे गये बैग, 60 हजार रूपये नकद समेत विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार अपराध कर्मियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news