रांची रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई Tuckit स्मार्ट लॉकर सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

    रांची रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई Tuckit स्मार्ट लॉकर सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

    रांची (RANCHI): रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए Tuckit स्मार्ट लॉकर सेवा शुरू कर दी गई है. इस सेवा के बाद अब किसी यात्री को अपना सामान उठाकर स्टेशन में घूमने या उसकी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्टेशन पर इंतजार करते समय, शहर घूमने जाते हुए या सफर के बीच में यात्री अपना बैग, लगेज, हेलमेट और कीमती सामान आसानी से लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं.

    Tuckit के ये स्मार्ट लॉकर अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं, जिससे हर यात्री अपनी जरूरत के अनुसार लॉकर चुन सकता है. लॉकर का इस्तेमाल भी बहुत आसान है और कोई भी यात्री कुछ स्टेप फॉलो करके सामान स्टोर कर सकता है. इस सेवा की शुरुआत से रांची आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है.

    Tuckit स्मार्ट लॉकर कैसे इस्तेमाल करें?

    अपने मोबाइल में लोकेशन ऑन करें
    Tuckit टर्मिनल पर लगे QR कोड को स्कैन करें
    स्क्रीन पर ‘Keep/Store’ विकल्प चुनें 
    मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरीफाई करें
    पहली बार उपयोग के लिए अपनी जानकारी भरें
    सामान के हिसाब से सही साइज का लॉकर चुनें
    स्क्रीन पर दिख रहे लॉकर नंबर को सेलेक्ट करें
    चार अंकों का पासकोड सेट करें (सामान निकालते समय यहीं काम आएगा)
    Confirm पर क्लिक करें और भुगतान विकल्प चुनें
    पेमेंट पेज खुला रखें, जब तक लॉकर का दरवाजा न खुल जाए

    इन आसान स्टेप्स से यात्री अपना सामान सुरक्षित रखकर बेफिक्र होकर शहर घूम सकते हैं या यात्रा जारी रख सकते हैं. यह सेवा स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news